जयपुर/शाबाश इंडिया।

गुरुकुल योग संस्थान की ओर से जय क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 विभूतियों को ‘गुरुकुल सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनंद शर्मा एवं अध्यक्ष जगदीश चंद्र (चेयरमैन, फर्स्ट इंडिया न्यूज़) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संस्थान सचिव महेंद्र सिंह एवं मुख्य संरक्षक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि समाज, कला, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियों में संगीत क्षेत्र से डॉ. गौरव जैन, आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया, आईएएस श्रुति भारद्वाज, आईआरएस शशि किरण, ज्वेलर जुगल डेरेवाला, राजीव अरोड़ा, डॉ. वी.के. कौशिक, आचार्य अनुपम जॉली, भावना जगवानी, शरद काबरा, डॉ. ईश्वर, मुकेश मिश्रा, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. बी.एस. रावत, राजेश तांबी, तरंग अरोड़ा, डॉ. संजीव शर्मा, अशोक चौहान, आरजे देवांगना, डॉ. तपेश माथुर एवं हीरानंद कटारिया शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. गौरव जैन ने अपनी मधुर आवाज में ‘तुझको चलना होगा’ गीत की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं ने खूब सराहा।
समारोह में संरक्षक सी.एच. शाह, रामदास शोखियां, एडवोकेट अखिल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


