कुचामन सिटी/शाबाश इंडिया।

“वृक्ष धरती का श्रृंगार – एक वृक्ष मां के नाम” एवं “आओ अपना फर्ज निभाएं, प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं” के संदेश के साथ महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार, 13 जुलाई 2026 को प्रातः 7 बजे शाकंभरी माता मंदिर गेट से मंदिर मार्ग एवं अंबेडकर छात्रावास के बाहर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा पूर्व में विकसित महावीर वाटिका एवं अंबेडकर वाटिका में वीर कमलकुमार गोड ने अपनी पोती साक्षी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण करवाया। साथ ही पहले से लगाए गए पौधों की देखभाल करते हुए उन्हें पानी दिया गया और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर विजय, दक्ष पहाड़िया, शंभूदयाल जी, कमल किशोर जी एवं संजय अग्रवाल ने पौधों की देखरेख एवं संरक्षण में सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम में बरगद फाउंडेशन के श्री राजेश कुमावत, रामजी काबरा, महिपाल गावड़िया, अंबेडकर छात्रावास अधीक्षक नेताराम, नानूराम कुमावत, प्रवीण एवं आर्यन ने भी सहभागिता निभाई और लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली।
महावीर इंटरनेशनल परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
— वीर सुभाष पहाड़िया


