जयपुर | शाबाश इंडिया।

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय समग्र सेवा मिशन की ओर से प्रत्येक माह की तरह इस माह भी कटपुतली नगर में गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को खाद्य सामग्री किट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कटपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समग्र सेवा मिशन के निदेशक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के निर्देशन में यह सेवा कार्य प्रत्येक माह नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। मिशन की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रेरणादायक और जनकल्याणकारी बताया।


