Tuesday, July 7, 2026

अर्हम फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने निभाई मानव सेवा की मिसाल

जयपुर | शाबाश इंडिया।

मानव सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित संस्था अर्हम फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान महावीर ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आदिनाथ कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान महादान के संकल्प को साकार किया। शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

यह रक्तदान शिविर अर्हम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय संजय बैराठी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान जैन युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जैन, राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि यह संस्था का छठा रक्तदान शिविर है। अर्हम फाउंडेशन प्रतिवर्ष रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और परिंडा वितरण जैसे अनेक सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेविका राखी गंगवाल ने फाउंडेशन को इलेक्ट्रॉनिक बेड एवं व्हीलचेयर दान किए। अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत रक्तदाताओं को पौधे भी भेंट किए गए।

कार्यक्रम की संयोजिका रेखा सांघी एवं सीमा जैन रहीं। आयोजन को सफल बनाने में बबीता शाह, मीनू बगड़ा, मधु मालपानी, शालिनी काला, मंजू जैन और मृदुला पाटनी का विशेष योगदान रहा।

अंत में अंजू बैराठी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar