जयपुर। शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक, जयपुर की ओर से पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुहाना मंडी स्थित गोदीकों के मंदिर, चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान मंदिर परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के छायादार, फूलों एवं फलदार पौधे लगाए गए। ग्रुप के प्रत्येक दंपत्ति सदस्य ने एक-एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मंदिर कार्यकारिणी के पवन गोदीका एवं धर्मेंद्र गोदीका का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार स्नेह जैन, सचिव नवल-सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश-कल्पना शाह, संरक्षक महावीर-शकुंतला बिंदायका, संस्थापक अध्यक्ष महावीर-लक्ष्मी बोहरा, अशोक-अंजू जैन, राकेश-ज्योति जैन, रोशन-आशा जैन, विजय-सीमा सोनी, वीरेंद्र-स्नेह प्रभा जैन, धन कुमार-अंजना जैन सहित अनेक दंपत्ति सदस्य उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण के बाद मंदिर कार्यकारिणी एवं स्थानीय श्रावकों द्वारा सम्यक ग्रुप के सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। जलपान के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया।
सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मंदिर कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं और सभी को ऐसे जनहितकारी कार्यों में निरंतर भागीदारी निभानी चाहिए।


