Friday, July 3, 2026

आचार्य पुलकसागर जी महाराज का वंडर सीमेंट परिसर में भव्य मंगल प्रवेश

निम्बाहेड़ा | शाबाश इंडिया

वंडर सीमेंट लिमिटेड परिसर में शुक्रवार को आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर वंडर सीमेंट परिवार एवं श्रद्धालुओं ने संतों का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया।

कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के वाइस चेयरमैन विमल पाटनी, श्रीमती तारिका पाटनी, आर.के. मार्बल के निर्मल दोषी, वंडर सीमेंट के निदेशक परमानंद पाटीदार एवं यूनिट हेड नितिन जैन सहित अन्य अधिकारियों ने आचार्य श्री के पद प्रक्षालन कर श्रद्धा व्यक्त की।

अपने मंगल प्रवचन में आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज ने गुरु भक्ति, सेवा, त्याग, विनम्रता और समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वंडर सीमेंट परिसर में पाटनी परिवार की सादगी, अपनापन और संतों के प्रति श्रद्धा प्रेरणादायी है। उन्होंने अशोक पाटनी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वैभव के साथ समाज सेवा का संतुलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म जीवन को जोड़ता है और गुरु चरणों में झुकने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में जीवन में उन्नति प्राप्त करता है। उन्होंने कर्मठता और चरित्र निर्माण को सफलता का आधार बताया।

प्रवचन एवं आहारचर्या के पश्चात आचार्य श्री संघ ने आर.के. नगर से चित्तौड़गढ़ के लिए विहार किया। इस दौरान पाटनी परिवार, वंडर सीमेंट परिवार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा के साथ आचार्य श्री एवं संघ की श्रद्धापूर्वक विदाई की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar