बूंदी | शाबाश इंडिया

रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी के जिला संयोजक लोकेश गोस्वामी के 32वें जन्मदिन के अवसर पर लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट एवं रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
शिविर में रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा (नर्सिंग ऑफिसर), जिला उपाध्यक्ष स्वाती दाधीच, जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा, जिला सचिव सीताराम मीणा, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश मीणा, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज बैरागी, नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नारायण सिंह हाडा, प्रभारी ब्लड बैंक बूंदी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए लोकेश गोस्वामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा रक्तदान के प्रति फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
शिविर में लोकेश गोस्वामी, रीना आचार्य, पदमा दाधीच, कुंज बिहारी, प्रहलाद गुर्जर, हरिशंकर, लकी सैनी, दीपेश सैनी, आसिफ खान, रविंद्र मीणा, किशन लाल मीणा, जितेंद्र गोचर, बलराम गुर्जर, शिवराज बैरागी सहित अनेक रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
लोकेश गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च के बजाय मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।
जिला अध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा ने कहा कि उनकी टीम समय-समय पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैला रही है और युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है।


