उदयपुर | शाबाश इंडिया

लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव ने डिस्ट्रिक्ट 2026-27 की थीम “Flight of Dream” के अंतर्गत अपनी प्रथम सेवा गतिविधि की शुरुआत समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभों—चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स—के सम्मान के साथ की।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे एवं सीए डे उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें 7 चिकित्सकों एवं 11 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्मृति चिन्ह एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। यह आयोजन समाज के स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास में योगदान देने वाले इन दोनों वर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से समाज को दिशा देने वाले ऐसे व्यक्तित्व सम्मान के वास्तविक अधिकारी हैं।
क्लब अध्यक्ष लायन कल्पना शर्मा ने कहा कि नई डिस्ट्रिक्ट थीम “Flight of Dream” केवल एक विचार नहीं, बल्कि सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प है, जिसे वर्षभर विभिन्न समाजसेवी गतिविधियों के माध्यम से साकार किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब सचिव लायन सी.पी. शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर लायन अंजुला अग्रवाल, उपाध्यक्ष लायन विमल जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष लायन कृष्णा शर्मा तथा जोन चेयरमैन लायन बाल किशन सुहालका सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित अतिथियों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


