Monday, June 29, 2026

वर्द्धमान कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

व्याख्यान एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यावर। शाबाश इंडिया।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर व्याख्यान एवं ऑनलाइन सांख्यिकी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सांख्यिकी विषय के प्रति रुचि विकसित करना तथा नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका एवं भारत के महान सांख्यिकीविद प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस के योगदान से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोधा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण, आर्थिक योजना, सामाजिक विकास एवं सुशासन में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल एवं डेटा-आधारित युग में सांख्यिकी केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि सटीक निर्णय लेने और विकास की दिशा तय करने का प्रभावी माध्यम है।

वाणिज्य व्याख्याता डॉ. रोमा रतानी एवं अर्थशास्त्र व्याख्याता सुनील ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस तथा प्रो. महालनोबिस के जीवन, उनके योगदान और वर्तमान समय में सांख्यिकी की उपयोगिता पर प्रेरणादायी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य व्याख्याता मानवी गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रीति शर्मा, पंकज शर्मा, लविना ज्ञानचंदानी सहित संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar