पर्यावरण सेवा माह के तहत लगाए 30 फलदार एवं छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जयपुर। शाबाश इंडिया।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा मनाए जा रहे ‘पर्यावरण सेवा माह’ (5 जून से 5 जुलाई 2026) के अंतर्गत रीजन एवं फेडरेशन के आह्वान पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गुलाबीनगर की ओर से रविवार को वाटिका स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने 30 फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवग्रह मंदिर में देवदर्शन एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ के कलशाभिषेक के दर्शन के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित जैन भवन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं ग्रुप के संस्थापक अनिल जैन (आईपीएस), राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं ग्रुप के संरक्षक सुरेन्द्र जैन पांड्या, ग्रुप अध्यक्ष सुशीला बड़जात्या, रीजन अध्यक्ष सुनील बज, रीजन कार्याध्यक्ष पदमचंद भावसा, रीजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मृदुला पांड्या, रीजन उपाध्यक्ष विनोद बड़जात्या, ग्रुप सचिव महावीर पांड्या, कोषाध्यक्ष निर्मल सेठी, कांता पाटनी, रमेश गंगवाल, विनोद झांझरी, चंद्रप्रकाश छाबड़ा, आशा सोगानी सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान हारसिंगार, आम, अनार, अमरूद, चीकू, मौसमी, आंवला, संतरा, जामुन, शहतूत, अशोक, नीम, गुलमोहर एवं शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुशीला-विनोद बड़जात्या एवं चेतन-रेखा का विशेष सहयोग रहा।
ग्रुप अध्यक्ष सुशीला बड़जात्या ने कहा कि वृक्षारोपण केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सुशीला एवं विनोद बड़जात्या की वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई। सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुशीला बड़जात्या ने सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों का प्रेम और अपनापन उनके लिए अमूल्य है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ सलाहकार पदमचंद भावसा ने फेडरेशन एवं रीजन के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर सुशीला एवं विनोद बड़जात्या की ओर से सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता एवं लस्सी की व्यवस्था की गई। अंत में ग्रुप सचिव महावीर पांड्या ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


