Wednesday, November 25, 2026

सांगाकाबास में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया भगवान संभव नाथ का जन्म कल्याणक

अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और आरती के साथ हुए धार्मिक आयोजन; नवनिर्वाचित सरपंच ने भी की सहभागिता

सांगाकाबास (शाबाश इंडिया)। जयपुर जिले की डूंगरी कला पंचायत के ग्राम सांगाकाबास स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्राचीन अतिशयकारी मूलनायक भगवान संभव नाथ का जन्म कल्याणक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य पदम जैन बिलाला, दूली चंद बिलाला, केवल चंद बिलाला, राजू बिलाला एवं मास्टर आदित बिलाला को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. सीताराम अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। समाज समिति सांगाकाबास के अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर मालचंद, विनोद, टीकमचंद, अंजू कला, तारामणि, विमला, कमला, आशा एवं मधु सहित समाजजनों ने सरपंच दंपति का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सरपंच दंपति ने भी धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर रतन देवी, किरण, राजेश, तारादेवी एवं हीरालाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar