
दिसंबर में जवाहर कला केंद्र में होगा आठवें संस्करण ‘जेटीएफ-2026’ का आयोजन
जयपुर (शाबाश इंडिया)। बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले जयपुर टाइगर फेस्टिवल के आठवें संस्करण (जेटीएफ-2026) की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दिसंबर में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल के दौरान बाघ संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
केरल के महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने जेटीएफ-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने जयपुर टाइगर फेस्टिवल को बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे जयपुर की धरोहर बताया।
इस दौरान जयपुर टाइगर फेस्टिवल के अध्यक्ष संजय खवाड़, अजय गुप्ता, डॉ. एस.एस. अग्रवाल, सतीश गुप्ता तथा जेटीएफ के सचिव आनंद अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से महामहिम राज्यपाल को फेस्टिवल में पधारने का आमंत्रण भी दिया गया।


