Wednesday, November 25, 2026

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का भव्य शुभारंभ

Oplus_131072

3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर के 350 से अधिक ग्रुपों के एक हजार से अधिक दंपति सदस्यों के शामिल होने की संभावना

जबलपुर (शाबाश इंडिया)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के तहत संस्कारधानी जबलपुर के हृदयस्थल बड़ा फुहारा में राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यालय का शुभारंभ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, इंदौर के रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल, रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, अधिवेशन सचिव रश्मि अमित पारस, प्रदीप सुनीता लक्ष्मी, अधिवेशन कोषाध्यक्ष श्रेयांश मीना जैन, सतीश विमला वर्धमान एवं सुनील चित्रा घिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंगलाचरण एवं मांगलिक क्रियाएं सचिन कीर्ति जैन ने संपन्न कराईं, जिससे वातावरण मंगलमय एवं भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने बताया कि 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी 2027 को मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित ओरिका रिसोर्ट, नागपुर रोड, जबलपुर में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर संस्कारधानी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं संगठनात्मक सहभागिता का भव्य उत्सव होगा। इसमें देशभर के 350 से अधिक ग्रुपों से एक हजार से अधिक दंपति सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संजय पापड़ीवाल ने अधिवेशन से संबंधित जानकारी साझा की और आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अधिवेशन सचिव रश्मि अमित पारस ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव प्रवीण सिंघई एवं प्रदीप जैन भी उपस्थित रहे। प्रशांत जैन ने इंदौर में 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप महाकोशल-विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप ममता जैन, जबलपुर संस्कारधानी ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप लक्ष्मी जैन, सचिव चित्रा सुनील घिया, कोषाध्यक्ष अनिल आरती जैन, पूर्व अध्यक्ष अमित रश्मि पारस, शरद तारा डागा, राजेंद्र संगीता जैन, वीरेंद्र मंजु, देवेंद्र जैन एवं यतीन्द्र प्रीति सिंघई सहित जबलपुर के विभिन्न सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि महाकोशल-विंध्य रीजन के सभी ग्रुपों के सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं सहभागिता से 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन यादगार बनेगा। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग और सहभागिता का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्धमान ने किया तथा आभार प्रदर्शन फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

प्रेस विज्ञप्ति द्वारा:
नितिन जैन
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar