
मनोरंजक गेम्स और दिवाली कार्निवल ने बांधा समां, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार; मुनि पुंगव सुधासागरजी महाराज के परम शिष्य दिनेश गंगवाल का किया सम्मान
जयपुर (शाबाश इंडिया)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति का दीपावली स्नेह मिलन एवं गेट-टुगेदर कार्यक्रम मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास गोपालपुरा बाईपास स्थित वी-2 पैराडाइज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में आकर्षक हाउजी, मनोरंजक गेम्स और दिवाली कार्निवल सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

ग्रुप अध्यक्ष राजेश-रानी पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 11:30 बजे तक कार्यक्रम में पहुंचने वाले तथा समापन तक उपस्थित रहने वाले सदस्यों में से दो का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष मनीष-शोभना लोंग्या ने बताया कि समारोह में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के परम शिष्य, श्रावक संस्कार शिविर के विगत 35 वर्षों से निदेशक एवं प्रसिद्ध वास्तुविद् दिनेश गंगवाल का विशेष सम्मान किया गया। श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के संयुक्त सचिव एवं ग्रुप संरक्षक दर्शन-विनीता बाकलीवाल ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
संस्थापक अध्यक्ष राकेश-समता गोदिका ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक विमल-शिमला लुहाड़िया, समन्वयक चेतन-डॉ. अनामिका पापड़ीवाल तथा संयोजक एडवोकेट जितेंद्र मोहन-राजकुमारी जैन, प्रदीप-निशा जैन और रमेश-अनीला पहाड़िया ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


