Saturday, November 21, 2026

इंटर कॉलेजिएट राजस्थान यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टूर्नामेंट में श्री महावीर कॉलेज विजेता

फाइनल में श्री भवानी निकेतन पीजी कॉलेज को 59-44 से हराया, विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

जयपुर (शाबाश इंडिया)। महावीर मार्ग, सी-स्कीम स्थित श्री महावीर कॉलेज में 20 नवंबर 2026 से शुरू हुआ दो दिवसीय इंटर कॉलेजिएट राजस्थान यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टूर्नामेंट शनिवार, 21 नवंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला श्री महावीर कॉलेज और श्री भवानी निकेतन पीजी कॉलेज के बीच कॉलेज परिसर में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्री महावीर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री भवानी निकेतन पीजी कॉलेज को 59-44 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन समारोह में बास्केटबॉल कोच श्री महेंद्र कुमार शर्मा एवं स्पोर्ट्स बोर्ड की सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रत्नू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए छात्र-छात्राओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्री महेंद्र कुमार शर्मा एवं डॉ. सुरेंद्र मीणा द्वारा रचित पुस्तक ‘बास्केटबॉल शूटिंग’ का विमोचन भी किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के कोषाध्यक्ष महेश काला, चीफ कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर राजीव जैन एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमरावमल संघी, मानद मंत्री सुनील बख्शी एवं कोषाध्यक्ष महेश काला ने सभी अतिथियों, आगंतुकों और प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त किया।

डॉ. आशीष गुप्ता
प्राचार्य, श्री महावीर कॉलेज

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar