Friday, November 13, 2026

दंत जांच एवं परामर्श शिविर में 42 मरीजों ने कराई जांच

डेंटल क्लीनिक के शुभारंभ पर आयोजित हुआ शिविर, चिकित्सक ने दांतों की देखभाल के बताए तरीके

जयपुर (शाबाश इंडिया)। महावीर नगर स्थित श्री महावीर साधना स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल क्लीनिक के शुभारंभ के अवसर पर दंत जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 42 मरीजों ने अपने दांतों की जांच कराई और दांतों की सुरक्षा एवं देखभाल के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। यह स्वास्थ्य केंद्र श्री महावीर साधना संस्थान के अधीन संचालित है।

इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, संस्थान के मुख्य समन्वयक जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन एवं सुरेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे।

श्री महावीर साधना स्वास्थ्य केंद्र के मंत्री सुरेश काला एवं प्रभारी नीरज गंगवाल ने बताया कि क्लीनिक में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. प्रमिला महला जैन ने मरीजों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों की उचित देखभाल के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रमिला इम्प्लांट, ब्रेसेस एवं एलाइनर्स की विशेषज्ञ हैं।

क्लीनिक में रविवार से शुक्रवार तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शनिवार को अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से महावीर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar