Thursday, November 12, 2026

जैन धर्मावलंबियों का नया साल शुरू, वीर निर्वाण संवत् 2553 का हुआ शुभारंभ

जैन संतों के चातुर्मास का निष्ठापन; मंदिरों में हुए विशेष धार्मिक आयोजन

जयपुर (शाबाश इंडिया)। जैन धर्मावलंबियों के सबसे प्राचीन संवत् वीर निर्वाण संवत् 2553 का शुभारंभ कार्तिक शुक्ला एकम, मंगलवार 10 नवंबर को हुआ। इस अवसर पर जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। जैन धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि इससे पूर्व कार्तिक कृष्ण अमावस्या, सोमवार 9 नवंबर को वीर निर्वाण संवत् 2552 का समापन हुआ।

विनोद जैन के अनुसार, इसी दिन जयपुर में चल रहे 15 चातुर्मास स्थलों पर दिगंबर जैन आचार्यों, मुनियों, आर्यिकाओं, क्षुल्लकों एवं क्षुल्लिकाओं के चातुर्मास का निष्ठापन और वर्षायोग का समापन हुआ। इस अवसर पर कई स्थानों पर समारोह भी आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी दिन आचार्य भरत सागर महाराज का 20वां समाधि दिवस मनाया गया। वहीं, सायंकाल भगवान महावीर के प्रथम गणधर गौतम स्वामी का केवलज्ञान दिवस भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया।

इस अवसर पर कई साधु-संतों ने संयम के उपकरण पिच्छिका का परिवर्तन भी किया।

विनोद जैन ‘कोटखावदा’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar