
सीकर (शाबाश इंडिया)। वंडर सीमेंट एवं आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति और अतिशय क्षेत्र रैवासा के परम शिरोमणि संरक्षक एवं समाज के दानवीर भामाशाह श्रेष्ठी अशोक पाटनी मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी श्राविकारत्न सुशीला पाटनी एवं संजय पापड़ीवाल के साथ श्री दिगंबर जैन भव्योदय अतिशय क्षेत्र रैवासा पहुंचे। उन्होंने यहां भूगर्भ से प्राप्त अतिशयकारी भगवान 1008 सुमतिनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
समाज के विवेक पाटोदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर ठोलिया, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र (बॉबी) छाबड़ा, महामंत्री सुनील बड़जात्या, निर्माण मंत्री पंकज छावड़ा दुधवा एवं संयुक्त मंत्री संजय बड़जात्या सहित समस्त प्रबंध समिति ने श्रेष्ठी परिवार का स्वागत किया।
अशोक पाटनी ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा उनकी खूब प्रशंसा की। सीकर में विराजित वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के दर्शन के पश्चात रैवासा आगमन पर उपस्थित श्रद्धालुओं गज्जू भैया, अनुभव सेठी, पदम पिराका, अजीत जयपुरिया, संतोष बिनायक्या, राजकुमार सेठी (जयपुर), महेश बाकलीवाल, मोनू जयपुरिया, आनंद मोदी, अभिनव सेठी एवं नरेंद्र मोदी ने श्रेष्ठी परिवार का स्वागत किया।


