
जयपुर | शाबाश इंडिया।
आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का शुक्रवार को काशीपुरा में एक दिवसीय मंगल प्रवेश होगा। मीडिया प्रभारी दीपक गोधा ने बताया कि आचार्यश्री कोटखावदा से विहार कर सुबह 7 बजे सकल दिगम्बर जैन समाज काशीपुरा की ओर से बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश करेंगे।
मंगल प्रवेश के बाद सुबह 8:30 बजे पाद प्रक्षालन, 9 बजे शास्त्र भेंट और 9:30 बजे मंगल प्रवचन का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे आहार चर्चा होगी तथा दोपहर 12 बजे पारसनाथ विधान संपन्न होगा।
धार्मिक आयोजन में अनिल-शोभा तथा राहुल पाटनी भोजन एवं पूजन सामग्री के पुण्यार्जक कर्ता होंगे। आचार्यश्री के मंगल प्रवेश को लेकर काशीपुरा जैन समाज में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


