
सीकर | शाबाश इंडिया।
निकटवर्ती ग्राम रैवासा स्थित श्री दिगम्बर जैन भव्योंदय अतिशय क्षेत्र का वार्षिक मेला इस वर्ष 11 अक्टूबर को हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले में सीकर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों के पहुंचने की संभावना है।
वार्षिक मेले के अवसर पर विभिन्न स्थानों से पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही श्री दिगम्बर जैन भव्योंदय अतिशय क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में गुरुवार को प्रातः वार्षिक मेले की पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान मेले की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
वार्षिक मेले को लेकर आयोजकों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक कार्यक्रमों और पदयात्राओं के माध्यम से श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लेंगे।


