
ब्यावर | शाबाश इंडिया।
जेएसजी सनशाइन संगिनी द्वारा दशलक्षण महापर्व के अवसर पर तपस्वियों की तपस्या की सामूहिक अनुमोदना का कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर 3, 5, 8, 9, 11, 15 एवं 31 उपवास सहित विभिन्न प्रकार की तपस्याएं करने वाले सभी तपस्वियों की सामूहिक अनुमोदना की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमिता बाबेल ने कहा कि तपस्या आत्मशुद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। तपस्वियों की अनुमोदना करना स्वयं के लिए भी पुण्य अर्जित करने का अवसर है।
सचिव ईशा कोठारी ने सभी तपस्वियों को साधुवाद देते हुए कहा कि तपस्या से आत्मबल, संयम और आध्यात्मिक ऊर्जा की प्रेरणा मिलती है। तपस्वियों की साधना समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
कोषाध्यक्ष नमिता नहाटा ने सभी तपस्वियों की सुख-साता एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी तपस्या की हृदय से अनुमोदना की।
कार्यक्रम में सीमा सांखला, प्रियंका छललानी, पिंकी कासलीवाल, वर्षा जैन, पारुल जैन, रश्मि बाबेल, खुशी बाबेल, रश्मि सुराना, हर्षिता, शिल्पा बोहरा, विनीता बूरड़, रंजना बाबेल, निकिता नहाटा, मोनिका लोढ़ा, मोनिका संचेती, शोभंता मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने तपस्वियों की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-साता एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।
रिपोर्ट: अमित गोधा


