Thursday, October 1, 2026

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, जबलपुर राष्ट्रीय अधिवेशन का दिया आत्मीय निमंत्रण

इंदौर | शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में इंदौर स्थित अनूप भवन में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में फेडरेशन की परम शिरोमणि संरक्षिका पुष्पाजी कासलीवाल, राष्ट्रीय सलाहकार अमित जी कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर जी झांझरी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुशील जी पांड्या एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका जी का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की मनुहार पत्रिका दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी की सचिव चित्रा घीया एवं महाकौशल विंध्य रीजन के कोषाध्यक्ष सुनील घीया ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को ससम्मान भेंट की। साथ ही सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं ग्रुप सदस्यों को जबलपुर पधारकर राष्ट्रीय अधिवेशन की गरिमा बढ़ाने का आत्मीय निमंत्रण दिया गया।

राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर जबलपुर सहित देशभर के दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। आयोजन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar