Wednesday, September 30, 2026

विश्वस्तरीय मंच पर उदयपुर के डॉ. दीपक शर्मा को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए उदयपुर के डॉ. दीपक शर्मा को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी वेस्टर्न पैसिफिक रीजन की ओर से प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान को उनकी पेशेवर उपलब्धियों में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विशेष बात यह रही कि विश्वस्तरीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन भारत में करीब दो दशक के अंतराल के बाद हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और फिजियोथेरेपी प्रोफेशनल्स के साथ सहभागिता का अवसर डॉ. शर्मा के लिए यादगार अनुभव रहा।

सम्मेलन के दौरान आधुनिक फिजियोथेरेपी पद्धतियों, बदलते उपचार दृष्टिकोण, शोध, शिक्षा और वैश्विक स्तर पर क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। डॉ. शर्मा ने कहा कि अपने ही देश में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव के साथ सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि जीवन और पेशेवर यात्रा में कुछ अवसर केवल स्मृतियां नहीं बनते, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाले मील के पत्थर भी साबित होते हैं। डॉ. शर्मा ने सम्मान और इस अवसर के लिए आईएपी प्रेसीडेंट डॉ. संजीव झा, एनसीएएचपी प्रेसीडेंट डॉ. के.एम. अन्नामलाई, आईएपी ट्रेजरार डॉ. रुचि वार्ष्णेय तथा अपने प्रिंसिपल डॉ. संजीव तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar