Wednesday, September 30, 2026

मादड़ी में अत्याधुनिक शोरूम का शुभारंभ, बिक्री से सर्विस तक मिलेगा बेहतर ग्राहक अनुभव

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

झीलों की नगरी उदयपुर के तेजी से विस्तार लेते ऑटोमोबाइल बाजार में वेस्टकोस्ट किआ ने मेवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया, मादड़ी में अपने अत्याधुनिक प्रतिष्ठान की शुरुआत की है। नए शोरूम के साथ कंपनी ने उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए बिक्री, सर्विस और आफ्टर-सेल्स सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

प्रतिष्ठान का उद्घाटन किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर सुनहैक पार्क, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स अतुल सूद तथा रीजनल जनरल मैनेजर-सेल्स कुमारसिंह नेगी की मौजूदगी में हुआ। वेस्टकोस्ट किआ के एमडी बलजीत सिंह बग्गा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की भावी योजनाओं और ग्राहक केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी।

उद्घाटन समारोह में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, ग्राहकों, व्यवसायियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों को किआ के विभिन्न मॉडल देखने, उनकी विशेषताओं की जानकारी लेने और खरीद संबंधी सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही वाहन सर्विसिंग, मेंटेनेंस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कंपनी के अनुसार, उदयपुर सहित मेवाड़ अंचल में नए वाहनों को लेकर ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली और आधुनिक तकनीक से लैस वाहनों की मांग को देखते हुए मादड़ी में नया प्रतिष्ठान विकसित किया गया है।

किआ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने वेस्टकोस्ट किआ की टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से उदयपुर के ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलने के साथ ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तकनीक और सेवा गुणवत्ता को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar