Wednesday, September 30, 2026

जीतो कोटा चैप्टर, लेडीज विंग और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का गठन

कोटा | शाबाश इंडिया।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) कोटा चैप्टर के वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई टीम का कार्यकाल अक्टूबर 2026 से सितंबर 2028 तक रहेगा। इस अवसर पर जीतो के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मेंटर एम.एल. पटौदी, इलेक्शन डायरेक्टर एवं फाउंडर चेयरमैन एफसीपी अनिल मंडोत, एफसीपी अजय बाकलीवाल, सीपी एम.पी. चतर, डायरेक्टर पारस पाटनी, पूर्व अध्यक्ष पंकज सेठी, नेशनल लेडीज सचिव शशि मंडोत, लेडीज विंग की पूर्व अध्यक्ष मंजू लुंकड़ और यूथ विंग के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जीतो कोटा चैप्टर की नई कार्यकारिणी में डॉ. समीर मेहता को चेयरमैन, महावीर चोरड़िया को चीफ सेक्रेटरी और गजेंद्र जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

जीतो लेडीज विंग में बेला चतर को चेयरपर्सन, मीना जैन को सेक्रेटरी और कविता जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जीतो यूथ विंग में ध्याता जैन को चेयरमैन, अक्षत जैन बबरिया को सेक्रेटरी और सीए तनु गोधा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम जीतो के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज, उद्योग एवं व्यापार जगत के हित में प्रभावी कार्य करेगी। साथ ही महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सदस्यों और जीतो परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल में सामूहिक सहभागिता, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सेवा, व्यापारिक नेटवर्किंग और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संस्था की गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar