
ब्यावर | शाबाश इंडिया।
महाराष्ट्र के इचलकरंजी से गुरु भगवंतों के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले करीब 100 जैन श्रद्धालु बुधवार को श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ब्यावर पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने पर प्रशासन की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) डॉ. सुरेन्द्रजी गोधारा ने आगंतुकों को हॉस्पिटल में उपलब्ध वर्तमान चिकित्सा सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संघ में मुख्य अध्यक्ष श्री प्रीतमजी बोहरा, उपाध्यक्ष अजीतजी खाख्या, मंत्री राजीवजी कोठारी, अखिल भारतीय जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली के उपाध्यक्ष जीवनजी पूनिया, महावीरजी वोसन्दिया के कार्याध्यक्ष शांतिलालजी नाबरिया, मंत्री रतनसिंह महता, कोषाध्यक्ष महेन्द्रकुमार चौपड़ा, कोऑर्डिनेटर ज्ञानचंदजी विनायकिया, तुलसीजी बोहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों का शॉल एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने ब्यावर जैसे शहर में महानगर स्तर की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की सराहना की।
श्रद्धालुओं ने हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं, सुविधाओं और चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: अमित गोधा


