
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने SGFI जिला जूडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। जयपुर में 21 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल-कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में कक्षा नौ के नमन वर्मा ने अंडर-17, 40 किग्रा भार वर्ग तथा कक्षा छठी की शनाया सिंह ने अंडर-14, 27 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कक्षा छठी के पीयूष चौधरी ने अंडर-14, 35 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया।
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कक्षा सातवीं की सिमरन आनंद ने अंडर-14, 44 किग्रा से अधिक, कक्षा ग्यारहवीं की सोम्या अग्रवाल ने अंडर-17, 70 किग्रा से कम, कक्षा छठी के भूमिक संघी जैन ने अंडर-14, 50 किग्रा से कम, कक्षा छठी के लविश सैनी ने अंडर-14, 30 किग्रा से कम, कक्षा नौ के आरव कुमावत ने अंडर-17, 66 किग्रा से कम तथा कक्षा बारहवीं के अगस्त्य सैनी ने अंडर-19, 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नमन वर्मा और शनाया सिंह का चयन आगामी SGFI राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नमन वर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोटा, जबकि शनाया सिंह जालौर में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होंगी।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन, खेल भावना एवं समर्पण की सराहना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


