Monday, September 28, 2026

लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर का म्यूजिक कॉन्सर्ट सम्पन्न, वायलिन की धुनों और भजनों से गूंजा बिरला ऑडिटोरियम

Oplus_131072

जयपुर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर की ओर से जी.पी. बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लायंस परिवार के सदस्यों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में संगीतप्रेमियों ने सहभागिता की।

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भामाशाह एमजेएफ लायन राजकुमार गोयल तिलकधारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। प्रसिद्ध वायलिन वादक योगेश मोथिया की मोहक धुनों और लक्ष्य गौतम की शानदार भजन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत की मधुर प्रस्तुतियों के बीच पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

क्लब अध्यक्ष लायन सुरेंद्र गुप्ता एवं सचिव प्रकाश जैन ने बताया कि यह आयोजन क्लब सदस्यों की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों एवं कार्यक्रम संयोजिका श्वेता गुप्ता को सम्मानित किया गया।

कोषाध्यक्ष लायन मनीष शर्मा ने बताया कि म्यूजिक कॉन्सर्ट से प्राप्त राशि का उपयोग दिव्यांगजनों एवं चाइल्ड कैंसर के उपचार में किया जाएगा। क्लब की ओर से आयोजन के माध्यम से सामाजिक सेवा के कार्यों को सहयोग देने का प्रयास किया गया।

मीडिया प्रभारी लायन महेंद्र बैराठी एवं वरिष्ठ लायन योगेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी प्रायोजकों, कलाकारों, अतिथियों, लायंस सदस्यों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar