Monday, September 28, 2026

महावीर नगर में श्री महावीर स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ, समाजबंधुओं को मिलेगी होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री महावीर साधना संस्थान, महावीर नगर के तत्वावधान में 28 सितंबर को श्री महावीर स्वास्थ्य केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में शाम 5:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य केन्द्र की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. श्रीमती कुमकुम सिंह, BHMS का तिलक लगाकर, माला एवं दुपट्टा पहनाकर श्रीमती मधु सोगानी एवं चित्रा सोगानी ने स्वागत किया। इसके बाद जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन एवं प्रमुख समाजसेवी सुरेन्द्र जैन पांड्या ने फीता काटकर स्वास्थ्य केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव सुरेश जैन, सहसचिव विनोद बड़जात्या, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, माणक चंद जैन, रतनलाल कोठारी, कैलाश चंद जैन, सुरेश सोगानी, गिरीश बाकलीवाल, नवीन गोदिका एवं स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी नीरज गंगवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वर्तमान में स्वास्थ्य केन्द्र पर होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसका समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। संस्थान की ओर से बताया गया कि आगामी समय में अन्य चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। चिकित्सा सुविधाएं समाज के सहयोग से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में णमोकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया तथा स्वास्थ्य केन्द्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar