Monday, September 28, 2026

पांचवें श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाआरती के साथ हुआ शुभारंभ

चौमू | शाबाश इंडिया।

चौमू के लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के तत्वावधान में पांचवें श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन रुकमणि गार्डन, रेनवाल रोड, चौमू में हर्षोल्लास के साथ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ राजस्थान प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने ‘हारे का सहारा, श्याम बाबा हमारा’ के जयकारों के बीच बाबा श्याम की महाआरती उतारकर किया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर रात तक भक्ति का वातावरण बना रहा।

मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी ने बताया कि महोत्सव को लेकर चौमू की जनता में विशेष उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के नयनाभिराम दर्शन किए और दरबार में हाजिरी लगाकर भजनों पर जमकर झूमते हुए बाबा को रिझाया। कार्यक्रम में चौमू के उपसभापति बाबूलाल सैनी, पार्षद संदीप शर्मा, उषा शर्मा, श्याम किरण शर्मा, मनोज बागोरिया, अनिता कुमावत, आलोक जांगिड़, संदीप कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता श्याम शर्मा, पार्षद, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अशोक विहार निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम में कुलसचिव के पद पर कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने गैंगटोक से फोन पर महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी, सदस्य जयेश रावत, राजकुमार अग्रवाल, कमलेश सेन, विशाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं सोहन सैनी सहित सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं साधुवाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार बाबा श्याम के महोत्सव आयोजित करने की शुभकामना दी।

लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के जयेश रावत ने बताया कि महोत्सव में कानपुर के भजन सम्राट अभिषेक शुक्ला, सवाई माधोपुर की रितिका कनिका अग्रवाल तथा जयपुर के सुनील शर्मा एवं गोपाल सेन पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

महोत्सव में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार श्री श्याम दरबार सेवा, बांदीकुई द्वारा किया गया। इस दौरान इत्र एवं पुष्प वर्षा की गई। श्री सालासर बालाजी के पुजारी विष्णु दत्तजी का पावन सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम बाबा की आरती से हुई, इसके बाद गणेशजी महाराज, माता रानी, शंकर भगवान एवं बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद बाबा श्याम के भावपूर्ण एवं मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया। महोत्सव में बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar