Saturday, September 26, 2026

त्रिवेणी नगर जैन मंदिर में दस उपवास और तेला करने वालों का अभिनंदन, समाजबंधुओं ने किया सम्मान

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, त्रिवेणी नगर में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर दस उपवास एवं तेला करने वाले त्यागी साधकों का अभिनंदन किया गया। सुबह 8 बजे मंदिर से सभी त्यागियों को पालकी में विराजमान कर संत भवन ले जाया गया।

उमा जी के सुपुत्र आदिदेवजी, जिन्होंने दस उपवास किए, सहित अभिलाषा सेठी, निधि जैन, अंजली दहीवाला एवं गर्व जैन को मंदिर से संत भवन ले जाया गया। इससे पूर्व मंदिर के बाहर मंदिर समिति, महिला मंडल एवं परिवारजनों ने सभी त्यागियों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र काला, मंत्री शैलेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महावीर कासलीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, संयुक्त मंत्री विमल छाबड़ा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल) नरेश कासलीवाल, कैलाश सौगानी, जितेंद्र कासलीवाल, लोकेश जैन, अंकुर पाटोदी, विपिन सेठ सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिमला पापड़ीवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मृदुला काला, मंत्री बबीता लुहाड़िया, संयुक्त मंत्री मनोरमा चांदवाड़, कोषाध्यक्ष मैना पाटनी, सांस्कृतिक मंत्री वंदना अजमेरा एवं अंजू अजमेरा सहित आशा बज, एकता पांड्या, मीनू रारा, निरंजना जैन, नीतू जैन, सीमा बाकलीवाल, सुनीता कासलीवाल, उर्मिला छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर त्यागियों का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्ट: नरेश कासलीवाल, प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल), अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar