Saturday, September 26, 2026

राजस्थान की विशाल जैन संगीतमय हाऊजी 26 सितंबर को, 300 से अधिक पुरस्कारों के साथ होगा भव्य आयोजन

जयपुर | शाबाश इंडिया।

सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था और जैन सोशल ग्रुप जयपुर गोल्ड के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान की विशाल जैन संगीतमय हाऊजी का आयोजन शनिवार, 26 सितंबर को रात 7 बजे से मनिहारों का रास्ता स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर बड़ा दीवानजी के परिसर में किया जाएगा। आयोजन में फरमाइश की जैन संगीतमय हाऊजी के साथ भक्ति नृत्य का भी आयोजन होगा। इस दौरान 300 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

एसजेए महामंत्री धीरज पाटनी, समन्वयक संजय काला एवं जेएसजी गोल्ड के अध्यक्ष राजकुमार बैद, सचिव मनीष चांदवाड़ तथा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुरेंद्र पाटनी ने बताया कि पुरस्कारों में सोने के टॉप्स, चांदी के 11 पुरस्कार, मोबाइल हैंडसेट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, साड़ियां, बैंगल सेट सहित बच्चों के लिए 150 पुरस्कार शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश चंद, माणक चंद, रमेश ठोलिया रहेंगे। दीप प्रज्वलन अनिल, अरविंद एवं दीपक जैन दीवान परिवार द्वारा किया जाएगा। हाऊजी का उद्घाटन ज्ञानचंद एवं कमला झांझरी, बापू नगर द्वारा किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता गजेंद्र, प्रवीण एवं विकास बड़जात्या, वैशाली नगर करेंगे।

गौरवमय अतिथि के रूप में सुनील एवं प्रेरणा जैन लोहेवाले, सांगानेर तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में डॉ. राजीव एवं अंजू जैन (सरस डेयरी), अशोक एवं शकुंतला चांदवाड़, कीर्ति नगर शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में रितेश एवं सुगंधा जैन सोध्या, संजय एवं चंचल पांड्या (जैन रोडवेज) तथा सुनील एवं मुनिया सोगानी, वर्धमान सरोवर रहेंगे।

कार्यक्रम के पुरस्कार सहयोगकर्ताओं में विनय एवं स्नेहलता सोगानी (वर्ल्ड जैम्स), नरेश एवं आशा रांवका (बॉम्बे कलकत्ता साड़ी), मारिया बैंगल्स, मनिहारों का रास्ता, ललिता देवी चांदवाड़, सिद्धार्थ नगर, दिनेश खंडेलवाल (श्रद्धा साड़ीज), नितिन बक्शी (शानवी क्रिएशन) तथा सुगन एवं रंजीता पापड़ीवाल, झोटवाड़ा शामिल हैं।

समारोह में सक्रिय सामाजिक साथी सुभाष चंद जैन पांड्या (संतोष रोडवेज) को ‘जैन रत्न विशिष्ट’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

एसजेए महामंत्री धीरज पाटनी एवं जेएसजी गोल्ड के अध्यक्ष राजकुमार बैद ने बताया कि यह आयोजन का 11वां सीजन है। कार्यक्रम के सूत्रधार एवं प्रस्तुतकर्ता सुप्रसिद्ध संचालक और हाऊजी रचियता राकेश गोधा अपनी टीम के साथ संगीतमय हाऊजी प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 1500 से 1800 साधर्मी जेंट्स, लेडीज एवं बच्चे एक साथ भक्ति रस और संगीतमय हाऊजी का आनंद लेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar