Saturday, September 26, 2026

भारत विकास परिषद उदय ने आयोजित की ‘भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता, 15 टीमों ने लिया भाग

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

भारत विकास परिषद, शाखा-उदय के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत जिला स्तरीय ‘ऑल इंडिया भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन तुलसी निकेतन स्कूल, सेक्टर-4, हिरण मगरी में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में विभिन्न विद्यालयों की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में 8 और कनिष्ठ वर्ग में 7 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी 27 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा-उदय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मगेन्द्र शर्मा ने की, जबकि अरुण कोठारी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम पर्यवेक्षक डॉ. राजकुमारी त्रिपाठी रहीं। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शरद मंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर डॉ. सुभाष भार्गव ने किया। स्कोरर के रूप में सुनील गांग एवं अशोक कांठेड़, संस्कार संयोजक सुशील कावड़िया तथा ‘भारत को जानो’ प्रभारी जगदीश बड़ीवाल ने सहयोग किया।

कार्यक्रम की सफलता में तुलसी निकेतन स्कूल के अध्यक्ष अरुण कोठारी, प्रधानाध्यापक बी.एल. मेनारिया, उपप्रधानाध्यापक रमेश हरकावत एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अंत में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रिपोर्ट: सुनील गांग, मीडिया प्रभारी
भारत विकास परिषद ‘उदय’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar