
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र मोहिल सैनी ने एसजीएफआई जिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा VI के छात्र मोहिल ने 20 से 23 सितंबर 2026 तक महाराणा प्रताप स्कूल, जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस शानदार उपलब्धि के साथ मोहिल सैनी का चयन एसजीएफआई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए भी हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक अलवर में किया जाएगा।
मोहिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय परिवार ने मोहिल के परिश्रम, अनुशासन, लगन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


