
जयपुर | शाबाश इंडिया।
दसलक्षण पर्व के अवसर पर नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नेमीसागर कॉलोनी में उत्तम तप धर्म की पूजा-अर्चना की गई। श्रमण संस्कृति संस्थान के विधानाचार्य एवं प्राचार्य पंडित सतीश जैन ने उत्तम तप धर्म की व्याख्या करते हुए इसके विभिन्न प्रकारों और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष जेके जैन कालाडेरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नित्याभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इस दौरान विश्व शांति और सभी के मंगल की कामना की गई।
सायंकाल महिला जागृति संघ की ओर से ‘फांसी का फंदा बना फूलों का हार’ नाटक का भव्य मंचन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। दिन की पूजन स्थापना रतनलाल सेठी परिवार द्वारा की गई।
सायंकालीन आरती, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के पुण्यार्जक श्रीमती सुमनलता-प्रदीप सौगानी परिवार रहे, जबकि कार्यक्रम के पुण्यार्जक सीपी पहाड़िया सिद्धा ग्रुप परिवार रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महावीरजी तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं ऋतु कासलीवाल रहे।


