Sunday, September 13, 2026

श्री सन्मति परिषद अजमेर की साधारण सभा एवं सामूहिक गोष्ठी संपन्न

अजमेर | शाबाश इंडिया।

श्री सन्मति परिषद, अजमेर के सदस्यों की साधारण सभा एवं सामूहिक गोष्ठी का आयोजन स्थानीय गोधा की नसियां में किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर श्री विनय एवं श्रीमती निर्मला पाटनी द्वारा षट् आवश्यक एवं जीवन में एकाग्रता के महत्व जैसे धार्मिक विषयों पर आधारित आकर्षक एवं मनोरंजक खेल खिलाए गए। खेलों के माध्यम से सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने बचपन के दिनों की यादें ताजा कीं।

परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज मोडसिया ने बताया कि सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुस्वादु भोजन का आनंद लिया। इसके पश्चात मंदिर जी में आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पुनः मिलने के प्रण के साथ एक-दूसरे से विदाई ली।

मंत्री श्री विनय गदिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी दशलक्षण पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए श्री रमेश बाकलीवाल एवं श्री प्रवीण शाह का विशेष आभार व्यक्त किया।

सामूहिक गोष्ठी के माध्यम से सदस्यों के बीच धार्मिक भावना, आपसी आत्मीयता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिला।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar