Thursday, October 29, 2026

‘लीडिंग लर्निंग, शेपिंग लेगेसीज़’ थीम पर 31 अक्टूबर को जयपुर में होगा JSSC प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव 2.0, शिक्षा और नवाचार पर जुटेंगे दिग्गज

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जयपुर सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स (JSSC) की ओर से JSSC प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव 2.0 का आयोजन 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को होटल क्लार्क्स आमेर, जेएलएन मार्ग, जयपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। ‘Leading Learning, Shaping Legacies’ थीम पर आयोजित इस कॉनक्लेव में शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां भविष्य की शिक्षा, प्रभावी नेतृत्व, कौशल विकास और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा करेंगी।

CBSE निदेशक और अभिनेता रजा मुराद रहेंगे विशेष आकर्षण

कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निदेशक (प्रशिक्षण) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय माइंड ट्रेनर, लाइफ कोच एवं काउंसलर डॉ. नितिन सारस्वत भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं, वरिष्ठ भारतीय फिल्म अभिनेता श्री रजा मुराद की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं JSSC पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल के विद्यार्थी स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद JSSC अध्यक्ष एवं माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अशोक वैद स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में CBSE निदेशक का संबोधन एवं संवाद सत्र तथा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वितरण भी होगा।

AI, भविष्य के कौशल और स्कूल नेतृत्व पर होंगे विशेष सत्र

कॉनक्लेव में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रभावशाली नेतृत्व, 21वीं सदी के कौशल, एआई आधारित स्कूल ऑटोमेशन, पाठ्यक्रम में नवाचार, उद्योग एवं शिक्षा के बीच तालमेल, डिजिटल टूल्स, भविष्य के रोजगार और वैश्विक अवसर जैसे विषय शामिल हैं।

कार्यक्रम में हास्य कवि श्री शंभू शिखर की प्रस्तुति भी होगी। इसके साथ ही “Parents as Partners or Customers? – स्कूल-अभिभावक संबंधों को पुनर्परिभाषित करना” विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ अभिनेता श्री रजा मुराद का संबोधन, समापन समारोह और नेटवर्किंग सत्र भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

देशभर के शिक्षाविदों को मिलेगा संवाद और सहयोग का मंच

इस कॉनक्लेव में जयपुर सहित आसपास के राज्यों के प्रमुख स्कूलों के प्रधानाचार्य, निदेशक और शिक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य स्कूल नेतृत्व को मजबूत करना, शैक्षिक नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए शिक्षण संस्थानों को तैयार करना है।

कार्यक्रम के आयोजन में JSSC अध्यक्ष श्री अशोक वैद, उपाध्यक्ष एवं सुबोध पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजय पाराशर, सचिव एवं स्टेप अहेड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पुनीत कुमार त्यागी, संगठन सचिव एवं जयश्री पेरिवाल ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू खोसला तथा कोषाध्यक्ष एवं साइन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री संदीप कुल्हारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

JSSC के अनुसार, यह कॉनक्लेव शिक्षा क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के साथ स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सार्थक संवाद का मंच बनेगा।

संपर्क: जयपुर सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स (JSSC)।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar