
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर-7 स्थित कविता कैंसर केयर सेंटर में कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए संगिनी कैपिटल की ओर से सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को भोजन एवं खाद्य सामग्री के साथ फलों का वितरण किया गया।
संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष अलका गोधा एवं सचिव सुनीता पाटोदी ने बताया कि संगिनी ग्रुप की ओर से निरंतर सेवा एवं परोपकार के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन, खाद्य सामग्री एवं फलों का वितरण पिंकी-चक्रेश द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चंदना ठोलिया तथा कार्यकारिणी सदस्य पिंकी जैन एवं मंजू बज भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं पीड़ित बच्चों की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदना, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। संगिनी ग्रुप की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।


