
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप महानगर जयपुर का दो दिवसीय धार्मिक यात्रा कार्यक्रम 15 एवं 16 अगस्त 2026 को बिजौलिया पार्श्वनाथ, जहाजपुर एवं आँवा में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। यात्रा में 170 सदस्य चार बसों के माध्यम से शामिल हुए।

महानगर ग्रुप अध्यक्ष सुशील कासलीवाल एवं सचिव विनीत जैन ने बताया कि धार्मिक यात्रा की शुरुआत महावीर नगर जैन मंदिर में सभी सदस्यों द्वारा देवदर्शन के साथ हुई। 15 अगस्त के अवसर पर सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर एवं तिरंगा बैज लगाकर देशभक्ति और राष्ट्रीय गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनायाl

निवर्तमान अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजय छाबड़ा ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, सी.एस. जैन, रवि प्रकाश जैन, वीरेंद्र जैन, राजीव जैन, दीपेश छाबड़ा सहित पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, यात्रा कार्यक्रम के पुण्यार्जक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

यात्रा संयोजक महावीर जैन कसेरा ने बताया कि जयपुर से रवाना होकर सभी सदस्य बिजौलिया पार्श्वनाथ पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने विभिन्न जैन मंदिरों के दर्शन किए तथा सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया।
यात्रा संयोजक सी.एस. जैन ने बताया कि बिजौलिया पार्श्वनाथ से शाम को रवाना होकर सभी सदस्य जहाजपुर स्थित स्वास्ति धाम मंदिर पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम किया गया।
16 अगस्त को यात्रा संयोजक रवि प्रकाश जैन ने बताया कि 50 से अधिक सदस्यों ने अभिषेक एवं शांतिधारा में भाग लिया। शांतिधारा की प्रथम बोली यात्रा संयोजक महावीर कसेरा, नितिन जैन, संजय छाबड़ा, सी.एस. जैन, सुनील जैन एवं अनुज जैन ने प्राप्त की। महानगर परिवार की ओर से सभी पुण्यार्जकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद मुनि सुव्रतनाथ भगवान का विधान भक्ति एवं संगीत के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान मंगल कलश एवं चार कलश स्थापना करने वाले पुण्यार्जकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि जहाजपुर जैन मंदिर के दर्शन के बाद सभी सदस्य आँवा जैन मंदिर के लिए रवाना हुए। यहां मंदिर कमेटी की ओर से संजय-सपना छाबड़ा एवं अन्य सदस्यों ने सभी यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई।
आँवा स्थित शांतिनाथ भगवान जैन मंदिर में भक्तामर स्तोत्र के माध्यम से दीप प्रज्वलन एवं बोली के बाद पुण्यार्जक परिवारों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से महाआरती में सहभागिता की।
यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए आठ ग्रुप कैप्टन नियुक्त किए गए। इनमें राज-अमिता जैन, नितिन-दीपशिखा जैन, पुखराज-गीतिका जैन, प्रमोद-भारती गंगवाल, अनुज-कीर्ति जैन, राकेश-आशा जैन, प्रणव-प्रेरणा जैन एवं नेमी-ज्योति जैन शामिल रहे। उन्होंने बस व्यवस्था से लेकर यात्रा स्थलों तक की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।
दो दिवसीय धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सी.एस. जैन-संगीता जैन, रवि प्रकाश जैन-नमिता जैन, संजय छाबड़ा-सपना छाबड़ा एवं महावीर-सुनीता जैन कसेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा।
पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जैन गदिया ने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में फोटोग्राफर नीरज जैन का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने फोटोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से यात्रा के विभिन्न पलों को कैमरे में कैद किया।
महानगर ग्रुप अध्यक्ष सुशील-सरिता कासलीवाल एवं सचिव विनीत-मोनिका जैन ने धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सभी पुण्यार्जकों एवं यात्रा सहयोगियों के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह दो दिवसीय धार्मिक यात्रा सफल एवं यादगार बन सकी।


