
छत्रपति संभाजीनगर | शाबाश इंडिया।
राजाबाजार स्थित श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत पार्श्वनाथ मंदिर की ओर से भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव एवं 14वां गुरुवर उपकार दिवस विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर करीब 500 श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में आचार्य श्री विनम्रसागरजी महाराज तथा आर्यिका विमलश्री माताजी, आर्यिका विनेहश्री माताजी, आर्यिका वितपश्री माताजी, आर्यिका विशमश्री माताजी एवं आर्यिका विपुलश्री माताजी का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन पंचायत अध्यक्ष महावीर पाटनी एवं संजय पहाड़े ने किया। प्रातः 6 बजे श्री शांतिनाथ भगवान के अभिषेक एवं कल्याण मंदिर महामंडल विधान के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सुबह 8 बजे भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के 23वें निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में 23 किलो वजन का भव्य निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।
कल्याण मंदिर विधान में इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य आनंद गीत सेठी एवं विपीन राजमलजी पांडे तथा प्रीति-अनिल पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित करने के लिए हीराकाका प्रांगण में सम्मेद शिखरजी की आकर्षक प्रतिकृति भी तैयार की गई।
माताजी को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य सुनंदादेवी कैलाश पाटनी एवं उर्मिला प्रमोद ठोले को प्राप्त हुआ। रामप्रकाश जैन, अंजना जैन एवं अलका अनिल कासलीवाल का भी सम्मान किया गया।
आचार्य श्री विनम्रसागरजी महाराज के पादप्रक्षालन का सौभाग्य सुनीतादेवी सुरेश कासलीवाल एवं हीराकाका परिवार को मिला। आचार्यश्री को शास्त्र भेंट करने का मान ज्ञान-चेतन परिवार, उदयपुर को प्राप्त हुआ।
राजाबाजार जैन मंदिर के मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य प्रतीक-निकेतन कासलीवाल एवं बाबूराजा परिवार, किराणा चावड़ी को प्राप्त हुआ। वहीं कर्णपुरा स्थित बारामाता जैन मंदिर में निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य विजयकुमार, रमेशकुमार, चंद्रकुमार एवं महावीरकुमार पाटनी परिवार, अमनवाला को मिला।
सुबह 8:30 बजे आचार्य श्री विनम्रसागरजी महाराज के विशेष आशीर्वचन हुए। इसके साथ ही 14वें गुरुवर उपकार दीक्षा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें त्याग, तप, संयम एवं आत्मसाधना का संदेश दिया गया।
दिनभर अभिषेक, महामंडल विधान, निर्वाण लाडू समर्पण, गुरुवर उपकार दिवस एवं चालीसा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इससे पूरे परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन को सफल बनाने में पंचायत अध्यक्ष महावीर पाटनी, महावीर ठोले, नीता ठोले, चंदा कासलीवाल, किरण पहाड़े, संजय पहाड़े, प्रमोद पाड़े, डॉ. शैलेश चांदीवाल, अर्पण ग्रुप, प्रमोद ठोले, अनिल कासलीवाल, अजीत लोहाडे एवं विपीन पांडे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की गई।
धार्मिक आयोजन श्री हीराचंद कस्तूरचंद कासलीवाल (हीराकाका) प्रांगण, राजाबाजार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत पार्श्वनाथ मंदिर, राजाबाजार की ओर से किया गया। विनम्र चातुर्मास संयोजन समिति–2026 एवं सकल दिगंबर जैन समाज, छत्रपति संभाजीनगर ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पियुष कासलीवाल, औरंगाबाद ने दी।


