Tuesday, August 18, 2026

नवकार ग्रुप द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

जयपुर | शाबाश इंडिया।

नवकार ग्रुप द्वारा 15 अगस्त, शनिवार को भट्टारक जी की नसियां प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सतीश जी एवं श्रीमती नीलू जी काला ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में रीजन फेडरेशन जयपुर के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी बज, निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी एवं श्रीमती सीमा जी बड़जात्या, दिनेश कुमार जी एडवोकेट, सुरेश जी बांदीकुई, कैलाश चंद सेठी, राजेंद्र कुमार बाकलीवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिलाओं द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई।

ग्रुप अध्यक्ष मोहनलाल गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों का स्वागत श्रीमती प्रेमलता सेठी एवं श्रीमती निर्मला रारा ने तिलक लगाकर किया। अतिथियों को साफा, माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंगलाचरण के पश्चात श्री प्रशांत कुमार जी एवं श्रीमती कल्पना जी छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। ग्रुप संरक्षक श्री विजय कुमार जी दीवान एवं श्री पदम चंद जी ने सभी सदस्यों को राखियों के पैकेट उपहार स्वरूप वितरित किए।

सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती कौशल्या जी जैन के निर्देशन में कु. आरोही, कु. चारवी जैन, श्रीमती पिंकी जी, श्रीमती आशा जी जैन, श्री अभय गंगवाल एवं श्रीमती अंजना जैन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं द्वारा सामूहिक घूमर नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती चंद्रकांता छाबड़ा एवं डॉ. सुशीला टोंग्या ने प्रभावी ढंग से किया। इसके बाद श्रीमती प्रेमलता सेठी, ममता जैन, निर्मला रारा एवं कनक देवी द्वारा हाउजी गेम खिलाया गया।

इस अवसर पर श्री पीयूष जी जैन ने सदस्यों को अपनी पूंजी एवं आय को उचित स्थान पर निवेश करने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Independence) प्राप्त करने के लिए निवेश की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनकी जानकारी की सदस्यों ने सराहना की।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। अंत में सुरेश जैन बांदीकुई ने आगामी 23 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाली सीकर एवं रेवासा की धार्मिक यात्रा की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

सचिव विजय कुमार पांड्या ने सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मोहनलाल गंगवाल
अध्यक्ष
नवकार ग्रुप

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar