
ब्यावर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप सनशाइन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘देशभक्ति के रंग – Sunshine के संग’ नाम से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन वर्धमान कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, कला, संस्कृति और पारिवारिक सहभागिता का शानदार संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न समूहों द्वारा ग्रुप डांस प्रतियोगिता, 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए देशभक्ति विषय पर गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे ऑडिटोरियम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में 75 से अधिक परिवारों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रस्तुतियों से लेकर देशभक्ति गीतों और जोशीले ग्रुप डांस तक, हर प्रस्तुति को दर्शकों की खूब तालियां मिलीं।
इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर श्री मनीष मेहता, पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज जी डेडिया, श्री अरुण जी रूणीवाल, श्री विक्रम जी सांखला, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र बोहरा, पीआरओ श्री अमित गोधा, मोहित जैन, श्री प्रतीक खटोड़, श्री हीरेन भंडारी, श्री दीक्षित रांका, श्री हिमांशु बोहरा, श्री प्रणीत तातेड़, रंजना बाबेल, प्रमिला मेहता, पूजा कुमठ, अनिता पगारिया, अनिता कांस्टिया, निशा भंडारी, नेहा तातेड़, निक्की खटोड़, मीनाक्षी पगारिया, हेमा बरडिया, प्रियंका कुंकुलोल, स्तुति गादिया, ममता गोलेच्छा, शिप्रा जैन, प्रीति डेडिया, गौतम बाबेल, राहुल पगारिया, रुचित गादिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जैन सोशल ग्रुप सनशाइन के अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि परिवारों को एक साथ जोड़ते हुए नई पीढ़ी में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना था। सदस्यों की अभूतपूर्व भागीदारी ने आयोजन को शानदार सफलता प्रदान की।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि जब परिवार साथ हों, संस्कृति साथ हो और दिल में देशभक्ति हो, तो हर उत्सव यादगार बन जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर जैन सोशल ग्रुप सनशाइन की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। उनकी सहभागिता से ‘देशभक्ति के रंग – Sunshine के संग’ एक यादगार और भव्य आयोजन बन गया।


