Tuesday, August 18, 2026

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर द्वारा ‘सुकून की छांव’ कार्यक्रम आयोजितनिःशुल्क छतरियों का वितरण कर श्रमिकों एवं वेंडर्स को दी राहत

जयपुर | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर, जयपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के सहयोग से ‘सुकून की छांव’ अभियान के अंतर्गत 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 15 अगस्त 2026, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे भट्टारक जी की नसियां, नारायण सिंह सर्कल, जयपुर में महावीर प्रार्थना के वाचन के साथ शुरू हुआ।

वीर राजेश बड़जात्या, अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य तपती धूप एवं बरसात में फुटपाथों तथा ठेलों पर कार्य करने वाले श्रमिकों एवं वेंडर्स को राहत प्रदान करना था। इस अवसर पर 12 निःशुल्क छतरियों का वितरण किया गया। श्रमिकों को सम्मानपूर्वक छतरियां प्रदान करते हुए उनके प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

वीर धनु कुमार जैन, सेक्रेटरी ने बताया कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मोहन लाल जी गंगवाल, सीए वीर कुमार जी जैन, मंजू पुरी जी, धनु कुमार जी जैन, महावीर जी सेठी, एआर रश्मि गुप्ता जी, सुशीला जी बड़जात्या, डॉ. जी. सी. जैन सोगानी जी एवं परेश जी पाटनी का विशेष सहयोग रहा।

वीर सुनील बज, ज्वाइंट सेक्रेटरी ने बताया कि कार्यक्रम में सुनील बज, महेंद्र छाबड़ा, राजेंद्र पापड़ीवाल, बिनोद बड़जात्या, सीमा बड़जात्या, इंदु जैन एवं बीणा जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

वीर सीए वीर कुमार जैन ने बताया कि छतरी वितरण के पश्चात सभी श्रमिकों एवं उपस्थित सदस्यों को अल्पाहार कराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘सुकून की छांव’ केवल छतरी वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के श्रमिक एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदना, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से ‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ के संकल्प को आगे बढ़ाती रहेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar