Sunday, August 9, 2026

जीवदया कमेटी ने पौधारोपण कर दिया ‘जीओ और जीने दो’ का संदेश

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री मुनिसुव्रतनाथ फाउंडेशन की जीवदया कमेटी की ओर से जगतपुरा स्थित महल योजना के श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जैन धर्म के ‘जीओ और जीने दो’ के संदेश को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष मैना गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि असंख्य जीवों के जीवन का भी आधार हैं।

समन्वयक अभिषेक सांघी ने बताया कि पौधारोपण के दौरान मंदिर परिसर में नीम, अपराजिता, जामुन, अशोक सहित विभिन्न औषधीय, फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ इनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

मंत्री तोषी जैन, उपाध्यक्ष ऋतु नवीन बड़जात्या एवं कोषाध्यक्ष अंकित-नेहा मित्रपुरा ने बताया कि जीवदया कमेटी द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जीवदया से जुड़े जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं उचित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश, धीरेन्द्र, अर्णव, काषवी, दुर्गेश, कनक भागचंद, हेमंत-ज्योति काला, अंकिता, अनिल, कल्पेश-निधि, प्रियंका सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar