Sunday, August 9, 2026

स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित संवादात्मक सत्र में विशेषज्ञों ने दिए उपयोगी सुझाव

जयपुर | शाबाश इंडिया।

इटरनल हॉस्पिटल के सहयोग एवं जस्टिस नागेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में डॉ. राहुल माथुर एवं डॉ. लवदीप डोगरा ने किडनी रोगों से जुड़े विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने ‘हर समस्या का समाधान केवल दवाइयां नहीं’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया।

कार्यक्रम संयोजक प्रमोद जैन भंवर ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय रहते आवश्यक सावधानियां बरत सकें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने किडनी एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका चिकित्सकों ने सरल भाषा में समाधान बताते हुए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर जस्टिस नागेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी जस्टिस नागेंद्र कुमार जैन, सुरेश जैन, रमेश अरोड़ा, संध्या काला, दिलीप शिवपुरी एवं मुदित जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इटरनल हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड भवानी सिंह ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar