
जयपुर | शाबाश इंडिया।
श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल, राजस्थान-जयपुर की ओर से शुक्रवार, 7 अगस्त को तोतूका भवन, भट्टारक जी की नसियां में भव्य लहरिया उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। सावन की उमंग और राजस्थानी परंपरा से सजे इस कार्यक्रम में जयपुर के 18 संभागों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला डोड्या ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रितु कासलीवाल उपस्थित रहीं, जबकि मिसेज इंडिया श्रीमती श्वेता मोदी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। गाजियाबाद से पहुंचीं श्रीमती सीमा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजस्थान अंचल अध्यक्ष श्रीमती शालिनी बाकलीवाल, श्रीमती वंदना जैन, श्री विद्युत लुहाड़िया, श्रीमती सुशीला छाबड़ा एवं श्रीमती विनीता जैन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीमती आशा गर्ग, डॉ. शांता मणि जैन, श्रीमती नीना पहाड़िया, श्रीमती सविता जैन, श्रीमती स्नेहलता सोगानी एवं श्रीमती त्रिशला गोधा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
पीहू जैन बनीं सावन सुंदरी
उत्सव में आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता में श्रीमती पीहू जैन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। ऐश्वर्या जैन प्रथम रनर-अप और जौली जैन द्वितीय रनर-अप रहीं।
वहीं सावन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सिद्धार्थ नगर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। त्रिशला संभाग एवं सिविल लाइंस संभाग रनर-अप रहे।
कार्यक्रम में गीतों भरी हाउजी, लकी ड्रॉ और सरप्राइज गिफ्ट्स सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने सावन के गीतों और रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
आयोजन के अंत में सभी ने पारंपरिक राजस्थानी सहभोज में दाल-बाटी और चूरमा का स्वाद लिया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने लहरिया उत्सव को भव्य एवं सफल बना दिया।


