Saturday, August 8, 2026

चित्रकूट नगर स्थित पेसिफिक कॉलेज के नए कैंपस में उत्साह के साथ शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

चित्रकूट नगर स्थित पेसिफिक कॉलेज के नव संचालित कैंपस में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। पहले दिन कैंपस विद्यार्थियों की उत्सुकता, नए परिचय और भविष्य के सपनों से जीवंत नजर आया।

नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों ने पूरे कैंपस का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अध्ययन व्यवस्था और विभिन्न विभागों की जानकारी ली। पहली बार कॉलेज जीवन की शुरुआत कर रहे विद्यार्थियों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने करियर, विषय चयन, रचनात्मक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास और कॉलेज की दिनचर्या से जुड़े सवाल पूछे। फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रिमझिम गुप्ता ने बताया कि पहले दिन परिचयात्मक सत्र, समूह गतिविधियों और विभिन्न संवादात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे नए विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय बढ़ा और कॉलेज का पहला दिन उनके लिए यादगार बन गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सरप्राइज गिफ्ट्स रहे। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इससे विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

डॉ. रिमझिम गुप्ता ने बताया कि पेसिफिक कॉलेज में शिक्षा को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल विकास, रचनात्मकता, संवाद, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

फाइनल काउंसलिंग और एडमिशन का अंतिम अवसर

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रिमझिम गुप्ता ने बताया कि विभिन्न स्ट्रीम में अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। लिमिटेड सीट्स के लिए प्रवेश का यह अंतिम अवसर है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar