
मुंबई/उदयपुर | शाबाश इंडिया।
संगीतकार अथर्व जोशी का नया गीत ‘तुझसे दूर’ शुक्रवार को प्रमुख ऑडियो और वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ। प्रेम, दूरी और यादों के बीच जन्म लेने वाली भावनाओं को सुरों में पिरोने वाले इस गीत को गीतकार सावेरी वर्मा के भावपूर्ण शब्दों और निर्देशक सुबास्तु दक्ष पांडे की संवेदनशील विजुअल स्टोरीटेलिंग ने खास बना दिया है।
‘तुझसे दूर’ उन रिश्तों और एहसासों की कहानी है, जिनमें दूरी के बावजूद अपनापन कायम रहता है। गीत की मधुर धुन और भावनात्मक प्रस्तुति श्रोताओं को जुदाई और यादों से जुड़े अनुभवों से जोड़ती है।
अथर्व जोशी ने अपनी संवेदनशील संगीत शैली के माध्यम से गीत को भावनात्मक गहराई दी है। वे अमेज़न प्राइम और डिज़नी+ हॉटस्टार जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं।
गीतकार सावेरी वर्मा के शब्दों में जुदाई की कसक और रिश्तों की भावनात्मक परतें दिखाई देती हैं। वहीं, निर्देशक सुबास्तु दक्ष पांडे ने विजुअल स्टोरीटेलिंग के जरिए गीत की भावनाओं को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।
अथर्व जोशी ने कहा कि ‘तुझसे दूर’ उनके लिए सिर्फ एक संगीत प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बेहद निजी और संवेदनशील अनुभव है। सावेरी वर्मा के शब्दों और सुबास्तु दक्ष पांडे के विजन ने गीत को एक अलग पहचान दी है।
‘तुझसे दूर’ Spotify, Apple Music, Amazon Music और YouTube सहित प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
रिपोर्ट/फोटो: दीपेंद्र कुमावत


