
जयपुर | शाबाश इंडिया।
प्रख्यात गायक एवं एबीसीएल फेम संजय रायजादा का नया गीत ‘वो मेरा गांव’ रिलीज हो गया है। गीत को ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एवं पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट ने लॉन्च किया।
गीत के माध्यम से गांव की मिट्टी की सौंधी महक, वहां की सादगी और अपनापन को सरल शब्दों, प्रभावशाली संगीत और भावपूर्ण गायन के साथ प्रस्तुत किया गया है। गीत के बोल प्रदीप भारद्वाज ने लिखे हैं, जबकि शिखा-मयंक ने इसे संगीतबद्ध किया है। संगीत संयोजन ऋषिकेश सोनी ने किया है।
गीत का वीडियो निर्देशन बी.एल. मान ने किया है। इसकी रिकॉर्डिंग आरएपी स्टूडियो में की गई। गीत की भावनात्मक प्रस्तुति गांव से जुड़े लोगों को अपनी मिट्टी और बचपन की यादों से जोड़ने का प्रयास करती है।
‘वो मेरा गांव’ संजय रायजादा के आधिकारिक YouTube चैनल के साथ Spotify, Apple Music सहित विभिन्न प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा।


