Wednesday, August 5, 2026

महावीर इंटरनेशनल डायमंड ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों को वितरित किए छाते

ब्यावर | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल डायमंड के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में डॉ. सी.एल. परिहार ने 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इसके अतिरिक्त 38 मरीजों की शुगर जांच, 42 मरीजों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण तथा 4 मरीजों की ईसीजी जांच की गई।

संस्था के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

मानव सेवा के तहत संस्था द्वारा बाजार में माला बेचने वाले भवानी शंकर तथा सब्जी विक्रेता रेखा को धूप एवं वर्षा से बचाव के लिए एक-एक छाता भेंट किया गया, ताकि वे विपरीत मौसम में भी अपना रोजगार सुचारु रूप से संचालित कर सकें। दोनों लाभार्थियों ने संस्था के इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने लाभार्थियों के चयन में सहयोग देने वाले वीर गणेशमल पीपाड़ा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर गवर्निंग सदस्य यशवंत कोठारी, महावीर इंटरनेशनल युवा के चेयरमैन वीर राजेश रांका, सचिव वीर आशीष डोसी, सह-कोषाध्यक्ष वीर गणेशमल पीपाड़ा, सह-सचिव वीर मुरली मनोहर जैन, मीडिया प्रभारी वीर अंकित कावड़िया सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar